चाकू से गोद कर पिता को मौत के घाट उतारा
देवरिया सीमा से सटे बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चकरवा में पिता की हत्या करने के बाद पत्नी के साथ हो गया फरार।
देवरिया:यूपी-बिहार बार्डर से सटे गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चकरवा में नशे में एक युवक ने पिता की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। उसने पिता की आंखें भी निकाल लीं। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी के साथ फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
पुलिस के अनुसार गांव के सोबराती (58) अपने कमरे में सोए थे। इस बीच उनका बेटा रात में पहुंचा और शराब के नशे में उनको चाकू से गोद दिया। साथ ही आंख भी निकाल दी। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो स्थित देख अवाक रहे गए। उन्हें गोपालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोबराती ने बेटी की शादी के लिए तीन कट्ठा जमीन किसी को बेच दी है। इसी बात को लेकर बेटा अनवर अंसारी नाराज था। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। नशे में हुए विवाद के बाद की थी आलम की हत्या
लार थाना क्षेत्र के ग्राम मटियरा जगदीश में युवक की हुई हत्या का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की हत्या शराब के नशे में हुए विवाद के बाद की गई थी।
मऊ जनपद के कोपागंज निवासी आलम शाह (40) वर्ष मटियरा जगदीश में नवासा पर रहते थे। 20 नवंबर को घर से अचानक गायब हो गए। 22 नवंबर को उनका शव गांव के कुंए से बरामद हुआ। मामले में पुलिस गांव के कप्तान सिंह समेत तीन लोगों नामजद किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कप्तान सिंह पुत्र लाल साहब सहजौर चौराहे पर है। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि आलम और वह एक ही साथ शराब पीये। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। कप्तान ने आलम की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव कुंए में फेंक कर चला गया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।