Move to Jagran APP

सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा

यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच-पांच छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM (IST)
सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा
सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा

सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा

loksabha election banner

देवरिया: सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर चल रहे अभियान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रों को भव्य कार्यक्रम के बीच रविवार को नगर पालिका परिसर में विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा है। इसलिए इस प्लास्टिक का प्रयोग न करें। साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इसके बाद इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज की हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच-पांच छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन रविवार को बरहज नगर पालिका सभागार में हुआ। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के श्रेष्ठ प्रतिभागियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सुबह में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। जुलूस निकाल कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। सीआरओ अमृत लाल बिंद ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण के लिए नुकसान पहुंचाना है। इसके प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। उप जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने कहाकि सिंगल यूज प्लास्टिक जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। हम सभी का दायित्व बनता है कि इसका प्रयोग करने से बचें। तहसीलदार अश्वनी कुमार प्रधानाचार्य बिंदेश्वर गिरी, अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पांडेय ने भी संबोधित किया। जागरूकता कला प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे स्टेशन रोड के यशस्वी सिंह प्रथम, श्रेया चौहान द्वितीय, आशुतोष पांडेय तृतीय, जागरूकता कार्यक्रम में योगदान देने वाले नपा कर्मी मनोज गुप्त, राजेश जायसवाल, शंभू दयाल भारती, राजन पटेल को सीआरओ अमृतलाल बिंद, एसडीएम गजेंद्र कुमार, तहसीलदार अश्वनी कुमार ने शाल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.