Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा, अफसरों ने बनाई दूरी

देवरिया में जिलाधिकारी कार्यालय के दोनो गेट मंगलवार को बंद रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 10:34 PM (IST)
कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा, अफसरों ने बनाई दूरी
कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा, अफसरों ने बनाई दूरी

देवरिया: कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। दोनों गेट बंद कर दिए गए थे। इस दौरान पुलिस तैनात रही। कुछ चुनिदा कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति मिल सकी। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से दूरी बनाए रखी।

loksabha election banner

शहर के गायत्रीपुरम निवासी एक अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जांच के पूर्व वह कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में आए थे। जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। डीएम अमित किशोर के निर्देश पर बीती रात से ही लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। उत्तरी गेट में ताला बंद कर दक्षिणी गेट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सुबह करीब दस बजे प्रशासनिक अधिकारी पारसनाथ यादव समेत आधा दर्जन कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने टेबल का कार्य निपटाया। वहीं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नहीं आ सके। चारो तरफ सन्नाटा पसरा रहा। जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी भी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में नहीं आए। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि टेबल का कार्य निपटाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.