भूमि विवाद में चले धारदार हथियार, दर्जनभर घायल
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम डाला में हुए विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM (IST)
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम डाला में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर धारदार हथियार चले। दर्जनभर लोग घायल हुए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाला गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद है। उस भूमि पर एक पक्ष के लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। दूसरे पक्ष ने रोका तो ईंट पत्थर व धारदार हथियार चलने लगे। घटना में वकील यादव, सोनू यादव, नारद, सत्य नारायण, श्रीराम यादव, मुलायम यादव, मेवाड़ी देवी, हलचल समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। कोतवाल अरुण मौर्या ने कहा कि तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें