तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
देवरिया में शिक्षकों ने आंदोलन की रणनीति बना ली है। 21 जनवरी को स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी।
देवरिया: उप्र शिक्षक महासंघ की तरफ से 21 जनवरी को विद्यालयों में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद के बेसिक, माध्यमिक, राजकीय, संस्कृत, मदरसा, अनुसूचित विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा महाविद्यालयों के शिक्षक आंदोलित रहेंगे। सभी शिक्षक सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। यह जानकारी जिला संयोजक अवधेश सिंह व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी।
------------------------
ब्लाक स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा
उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन पर हुई, जिसमें ब्लाक अध्यक्षों व मंत्रियों का चुनाव किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक के श्यामदेव यादव अध्यक्ष व बालेंदु मिश्र मंत्री, बैतालपुर के कृपा नारायण सिंह अध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह मंत्री व धीरज मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गए। गौरीबाजार के संजय सिंह अध्यक्ष, प्रदीप कुमार मंत्री व गोविद प्रसाद कोषाध्यक्ष चुने गए। रामपुर कारखाना की सुनीता सिंह अध्यक्ष, हृदयानंद भारती मंत्री व सर्फुद्दीन अंसारी कोषाध्यक्ष, रुद्रपुर के राकेश कुमार अध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद मंत्री, पथरदेवा के नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, अशरफ खां मंत्री व महिमा प्रसाद कोषाध्यक्ष, सलेमपुर के हैदर अली अध्यक्ष, अशोक कुमार मंत्री, कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष, बनकटा के रामाजी यादव अध्यक्ष, कमलेश कुमार मंत्री, उमेश कुमार कोषाध्यक्ष, भटनी के उमेश चंद्र राय अध्यक्ष, नंद प्रकाश सिंह मंत्री व राजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, लार के इंद्रसेन गुप्ता अध्यक्ष, मुहम्मद आफताब मंत्री व जयप्रकाश कोषाध्यक्ष, भाटपाररानी के वशिष्ठ नारायण राय अध्यक्ष, ऋषिकेश सिंह मंत्री व विजय प्रताप कुशवाहा कोषाध्यक्ष, भागलपुर के विजय शंकर अध्यक्ष, सुनील सिंह मंत्री व रुदल प्रसाद कोषाध्यक्ष, भलुअनी के ओमप्रकाश कुशवाहा अध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश मिश्र मंत्री व वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, बरहज के उमेश कुमार अध्यक्ष, हेमंत शुक्ला मंत्री व राजनाथ यादव कोषाध्यक्ष, तरकुलवा के अशफाक अहमद अध्यक्ष, अमरनाथ वर्मा मंत्री व कन्हैया लाल कोषाध्यक्ष चुने गए। देसही देवरिया के रामनिवास सिंह अध्यक्ष, हरेराम मंत्री व नसमुद्दीन कोषाध्यक्ष चुने गए। नगर देवरिया के शुक्रुल्लाह सिद्दीकी अध्यक्ष व प्रज्योति गिरी मंत्री, नगर बरहज के राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व अतामुहम्मद मंत्री चुने गए।