एक पखवारा बाद सरयू का जलस्तर बढ़ा
देवरिया में एकबार फिर सरयू नदी में उफान आने के बाद लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:04 AM (IST)
देवरिया: एक पखवारा बाद सरयू का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर में रविवार को दस सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एक बार फिर बाढ़ और कटान की आशंका बढ़ गई है।
बरहज में नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.35 मीटर पर पहुंच गई है। शनिवार की शाम को जलस्तर 67.25 मीटर था। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड देवरिया नरेंद्र जड़िया ने कहा कि जलस्तर वृद्धि से घबराने की जरूरत नहीं है। एक दो दिन में जलस्तर कम हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें