Move to Jagran APP

सपा ने घोषित की जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची

पांच वार्डों में गौरी बाजार व रुद्रपुर आंशिक वार्ड संख्या 21 तथा वार्ड संख्या 40 सलेमपुर पश्चिमी-उत्तरी एवं वार्ड संख्या 43 भाटपाररानी एवं वार्ड संख्या 45 भाटपाररानी-बनकटा आंशिक तथा वार्ड संख्या 55 देवरिया पश्चिमी में एक राय नहीं होने पर सपा के अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाए जा सके।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM (IST)
सपा ने घोषित की जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची
सपा ने घोषित की जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची

देवरिया: पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच सपा की जिला चयन समिति ने गहन विचार मंथन के बाद शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 56 में से 51 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

loksabha election banner

उधर पांच वार्डों में गौरी बाजार व रुद्रपुर आंशिक वार्ड संख्या 21 तथा वार्ड संख्या 40 सलेमपुर पश्चिमी-उत्तरी एवं वार्ड संख्या 43 भाटपाररानी एवं वार्ड संख्या 45 भाटपाररानी-बनकटा आंशिक तथा वार्ड संख्या 55 देवरिया पश्चिमी में एक राय नहीं होने पर सपा के अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाए जा सके।

सपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी अधिकृत उम्मीदवारों की सूची में पथरदेवा पूर्वी से श्रीमती शैलजा, पथरदेवा उत्तरी से संजय कुमार मल्ल, पथरदेवा दक्षिणी से बचिया देवी माता धर्मवीर गुप्ता, पथरदेवा व तरकुलवा आंशिक से डा. विजय विवेक सिंह पटेल, तरकुलवा पूर्वी से श्रीमती पूनम देवी, तरकुलवा पश्चिमी से विनोद कुमार जायसवाल, देसही देवरिया उत्तरी से श्रीमती शीला यादव, देसही देवरिया दक्षिणी से सत्यपाल, देसही देवरिया व बैतालपुर आंशिक से कमलेश पांडेय, रामपुर कारखाना उत्तरी से जितेंद्र कुमार यादव, रामपुर कारखाना मध्य से संतोष कुमार यादव, रामपुर कारखाना दक्षिणी से रीतू गोंड़, बैतालपुर उत्तरी से प्रभा भारती, बैतालपुर मध्य से जनार्दन चौहान, बैतालपुर मध्य- दक्षिण से बंदना पासवान, बैतालपुर दक्षिण से सरिता देवी, गौरी बाजार उत्तरी से रामानंद यादव,गौरी बाजार उत्तरी-मध्य से शिवप्रताप, गौरी बाजार दक्षिणी -मध्य से सुरेंद्र यादव, गौरी बाजार दक्षिणी से सुभाष,रुद्रपुर पूर्वी से सोना देवी, रुद्रपुर पश्चिमी से सुनील कुमार आजाद, रुद्रपुर दक्षिणी से अनीता देवी, भलुअनी पश्चिमी से रामनिवास पासवान, भलुअनी पश्चिमी-मध्य से राजेंद्र प्रसाद गोंड, भलुअनी पूर्वी-मध्य से अमरजीत यादव, सलेमपुर-भलुअनी आंशिक से अंबिका यादव, बरहज- रुद्रपुर आंशिक से बेलाल अहमद खान, बरहज मध्य से सविता यादव, भागलपुर उत्तरी से रामसनेही प्रसाद, भागलपुर मध्य से पुष्पा देवी, भागलपुर दक्षिणी -लार आंशिक से लल्लन सिंह, लार पूर्वी से रामप्रकाश, लार पश्चिमी से गिरिजा यादव, लार दक्षिणी से शोभा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

दूसरी तरफ सलेमपुर उत्तरी से सुनीता कुशवाहा,सलेमपुर पश्चिमी से रोली देवी,सलेमपुर-भाटपाररानी आंशिक से ममता देवी पत्नी अजय यादव, भाटपाररानी पूर्वी से सूरत सिंह सेंगर,भाटपाररानी पश्चिमी से अशोक, बनकटा उत्तरी से मनोज कुमार सिंह, बनकटा मध्य से विभा कुशवाहा, बनकटा दक्षिणी से निर्मला देवी, भटनी पूर्वी से सुमन देवी, भटनी पश्चिमी से धर्मदेव, भटनी दक्षिणी से रमाशंकर यादव ,देवरिया-भटनी आंशिक से शंभू यादव, देवरिया पूर्वी से नंदलाल पासवान, देवरिया-उत्तरी मध्य से सीमा यादव पत्नी रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू ,देवरिया उत्तरी- मध्य से सुदामा प्रसाद गोंड़ को प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 21, 40, 43, 45 एवं 55 में चार से पांच आवेदक थे में सभी से वार्ता कर सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया लेकिन सामंजस्य नहीं बन पाया। वहां पर सभी आवेदन कर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.