रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द, चलेंगी अतिरिक्त बसें
दीपावली और छठ पर लोगों को घर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:53 PM (IST)
देवरिया: दीपावली और छठ पर लोगों को घर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। देवरिया डिपो दिल्ली, लखनऊ, बरेली रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके बदले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। देवरिया डिपो से रोडवेज की 73 और अनुबंध की 105 बसों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली व छठ पर्व पर शहरों से घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने विशेष इंतजाम शुरू कर दिए है। अन्य रूट पर चलने वाली अच्छी बसों को दिल्ली, लखनऊ रूट पर लगाया जाएगा। आगरा, मुरादाबाद, मेरठ के लिए भी नई बसों का इंतजाम किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें