Move to Jagran APP

233 निगेटिव, चार नगर पंचायतकर्मियों समेत 48 पॉजिटिव

संक्रमित लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत रामपुर कारखाना के कर्मचारी भी शामिल - लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज नगर पंचायत कार्यालय को सील कर दिया गया

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 10:34 PM (IST)
233 निगेटिव, चार नगर पंचायतकर्मियों समेत 48 पॉजिटिव
233 निगेटिव, चार नगर पंचायतकर्मियों समेत 48 पॉजिटिव

देवरिया : शुक्रवार को देवरिया में कोरोना बम फूटा। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लैब से 281 की कोरोना जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 233 की निगेटिव व 48 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक पांच कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। कुल एक्टिव केस 135 हैं। अब तक 209 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 349 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव में 14 रामपुर कारखाना व नौ रुद्रपुर के हैं। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के चार कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। नगर पंचायत कार्यालय को सील कर दिया गया है।

loksabha election banner

उधर सभी कोरोना पॉजिटिव को कोविड समतुल्य अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 48 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सभी को कोविड अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत कार्यालय सैनिटाइज कराया गया

रामपुर कारखाना : नगर पंचायत रामपुर कारखाना के चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया। इसके पूर्व कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यालय लिपिक ओमप्रकाश पटेल तथा थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना जयंत कुमार सिंह ने कस्बा के प्रमुख स्थानों को सील करा दिया। पॉजिटिव युवक को इलाज के लिए भेजा गया

बरहज: नगर के आजाद नगर उत्तरी में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उसे इलाज के लिए देवरिया भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से उसे देवरिया कोविड अस्पताल ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजय पाल ने बताया कि युवक घर पर ही रह रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.