Move to Jagran APP

कच्ची सड़कें, झूलते तार व बजबजाती नालियां सलाहाबाद वार्ड की पहचान

जागरण टीम ने रविवार को वार्ड का हाल जाना। सेंट जेवियर्स रोड ऊंचा हो गया है लेकिन जल निकासी के लिए पुलिया का इंतजाम नहीं हुआ है। जिसके चलते बरसात में जल भराव की समस्या बनी रहेगी। वार्ड में गरीब बचों को पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM (IST)
कच्ची सड़कें, झूलते तार व बजबजाती नालियां सलाहाबाद वार्ड की पहचान
कच्ची सड़कें, झूलते तार व बजबजाती नालियां सलाहाबाद वार्ड की पहचान

देवरिया: नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार सलाहाबाद की दशा दयनीय है। कच्ची सड़कें, सड़कों पर बहता गंदा पानी, जल जमाव, लटकते विद्युत तार इसकी पहचान बन गई है।

loksabha election banner

जागरण टीम ने रविवार को वार्ड का हाल जाना। सेंट जेवियर्स रोड ऊंचा हो गया है, लेकिन जल निकासी के लिए पुलिया का इंतजाम नहीं हुआ है। जिसके चलते बरसात में जल भराव की समस्या बनी रहेगी। वार्ड में गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय नहीं है। पेयजल के लिए इंडिया मार्क टू हैंडपंप, सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। वार्ड में जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। उधर अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया ने कहा कि नगर के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। वार्ड की आबादी: 2500 वार्ड में मतदाता: 1200 यह वार्ड मेरे कार्यकाल के पहले से उपेक्षित है। कई सड़कें कच्ची हैं। जिसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पीएम आवास के लिए कई लोग पात्र हैं। वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास चल रहा है।

बलिदर यादव,

सभासद क्या कहते हैं वार्डवासी वार्ड में जलजमाव की समस्या गंभीर है। बारिश होने पर हालत बदतर हो जाती है। वार्ड में जलनिकासी के लिए कहीं कोई नाला नहीं है। घरों का पानी सड़क पर बहता है। सोनू सिंह,

नागरिक वार्ड की कई सड़कें कच्ची व क्षतिग्रस्त हैं। बिजली के तार जर्जर हैं, जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। खंभों पर लगे एलईडी बल्ब नहीं जलते। कई जगहों पर पोल के अभाव में लोगों को बांस-बल्ले के सहारे विद्युत आपूर्ति मजबूरी हो गई है। भोले शंकर पांडेय,

छात्र वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है। मुझे आवास की दरकार है। प्रयास के बाद भी नहीं मिला। असलम अंसारी,

दिव्यांग वार्ड में सरकारी विद्यालय नहीं है। गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। मनोज शाह,

दुकानदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.