शूर्पणखा के नाक कान कटे देख क्रोधित हुए रावण
सुंदर स्त्री का रूप धारण कर भगवान राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है।
देवरिया: कस्बे के बाजार में चल रही रामलीला में कलाकारों ने पंचवटी में शूर्पणखा और राम संवाद में नाक-कान काटने की लीला का संजीव मंचन किया। रामलीला की शुरूआत में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुलाब चंद यादव ने श्रीराम की आरती किया। भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के साथ पंचवटी पहुंचते हैं और वहां झोपड़ी बना कर रहने लगते हैं। रावण की बहन शूर्पणखा पंचवटी में आती है। वह राम और लक्ष्मण को देख मोहित हो जाती है। श्रीराम के इन्कार करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है और लक्ष्मण के इन्कार करने पर भयंकर कुरूप रूप धारण कर सीता पर हमला करती है। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा का नाक काट लिया जाता है। वह अपने भाई रावण के पास जाती है और अपनी व्यथा सुनाती है बहन का रूप देख रावण आग बबूला हो जाता है और खर दूषण को बुलाता है। राम से युद्ध के लिए भेजता है युद्ध में दोनो मारे जाते हैं। उसके बाद रावण मामा मारिच की सहायता से सीता का हरण कर लेता है।
क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर औराई में चल रही रामलीला में कलाकारों ने भगवान राम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया। राम राज्य की लीला देख लोग हर्षित हो गए। भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटते हैं। जहां महर्षि वशिष्ठ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम का राज्याभिषेक कराया।