राप्ती, गोर्रा का बढ़ता जलस्तर देख लोग सहमे
नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राप्ती और गोर्रा धीरे-धीरे खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं। जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती गांवों के ग्रामीण सहम गए हैं।
देवरिया : नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राप्ती और गोर्रा धीरे-धीरे खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं। जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती गांवों के ग्रामीण सहम गए हैं।
गुरुवार शाम को गेज स्थल भेड़ी के समीप राप्ती 66:40 मीटर व गोर्रा 66:70 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। दोनों नदियों का चेतावनी बिदु 70:50 मीटर है। बारिश के पानी से कछार का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। खेतों में करीब एक से डेढ़ फिट बरसात का पानी जमा है। हालत ऐसे रहे तो किसान धान की रोपाई नहीं कर सकेंगे। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों डढि़या, पलिया, ईश्वरपुरा, पचलड़ी, भेलऊर सहित दर्जनों गांवों में कटान का खतरा बढ़ सकता है।