मानव जीवन की आचार संहिता है राम चरित मानस
देवरिया के बकुची मिश्र गांव में हुआ आयोजन।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 03:00 PM (IST)
देवरिया: क्षेत्र के बकुची मिश्र में राम चरित मानस कथा के प्रथम दिवस वृंदावन से आए कथा वाचक पवन देव महाराज ने रामकथा का मार्मिक वर्णन किया।
कहा कि मानव जीवन के लिए यह सबसे सुंदर अवसर है। श्री राम कथा कलयुग में औषधि के समान है। 84 लाख योनियों में भटकते हुए एक बार मानव जीवन मिलता है। मानव जीवन पाकर जो भगवान का भजन न करे उसका जीवन पशु के समान है। कथा का प्रारंभ समाज सेवी विजयेश्वरी सिंह द्वारा मानस पर माल्यार्पण के बाद हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें