बोनस के लिए रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
देवरिया में कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर से रेल चक्का जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है।
देवरिया: आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को बोनस भुगतान की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने सदर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई।
नरमू भटनी शाखा के बैनर तले रेल कर्मचारी सदर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। शाखा के मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि 21 अक्टूबर तक सरकार द्वारा बोनस की घोषणा नहीं की जाती है तो देश भर में 22 अक्टूबर से रेल चक्का जाम करने का निर्णय आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने लिया है। कोरोना काल में रेल कर्मचारियों ने बेहतर काम किया, जिसकी बदौलत मालभाड़े में 15 फीसद वृद्धि हुई है। वीके सिंह, अनिल कुमार, अशोक गौतम, कामरेड राकेश सिंह, कामरेड सुजीत कुमार, सलिल भारती, हरिलाल, रामप्रवेश गोड़, शिवम कुमार, अभिमन्यु कुमार, यशवंत, दुर्गेश मिश्रा, विकास दीक्षित, दिनेश कुमार, प्रशांत सिंह, राजीव राय, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।