Move to Jagran APP

53751 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

प्रथम दिन 1918 बूथों पर 2 लाख 22 हजार 836 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 11:57 PM (IST)
53751 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक
53751 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

देवरिया: जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन बूथ पर पोलियो की खुराक दी गई। उसके बाद से डोर टू डोर अभियान के तहत घर-घर घूम कर स्वास्थ्यकर्मी पल्स पोलियो की खुराक दे रहे हैं। इस बार 480991 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान नौ फरवरी तक चलेगा। कोरोना वैक्सीनेशन के कारण बीच में चार व पांच फरवरी को पल्स पोलियो अभियान दो दिन ठप रहेगा।

loksabha election banner

प्रथम दिन 1918 बूथों पर 2 लाख 22 हजार 836 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। दूसरे दिन सोमवार को घर-घर घूम कर दवा पिलाने का कार्य टीम कर रही है। जिसके तहत 109864 घरों तक पहुंच कर 928 टीमों ने 0-5 वर्ष के 53751 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी। 159 ट्रांजिट टीम ईटों भट्ठों पर घूम कर बच्चों को पल्स पोलियो की वैक्सीन की खुराक दी। अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए इसके लिए आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांवों में लोगों को जागरूक कर रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि अंतिम दिन तक हम लोग लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।

कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को टीम कर रही जागरूक

देवरिया: स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोग से बचाव के लिए लोगों को स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत जागरूक कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी गांवों में पहुंच कर लोगों को कुष्ठ के लक्षण आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं और लक्षण दिखने पर तत्काल इलाज के लिए उन्हें जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान 30 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। कुष्ठ कर्मी व आशा कार्यकर्ता लोगों को डोर-टू-डोर जागरूक कर रही हैं और उनको प्रपत्र के माध्यम से कुष्ठ रोग के लक्षण व इलाज के बारे में जानकारी दे रही हैं। साथ ही लोगों की जांच भी की जा रही है।

गौरीबाजार और सलेमपुर में कुष्ठ रोग जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अलावा जनपद के प्रत्येक विकास खंडों में कुष्ठ कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी मानीटरिग प्रत्येक दिन जिले की टीम द्वारा किया जा रहा। इसके पूर्व 30 जनवरी को कुष्ठ आश्रम में सीएमओ डा. आलोक पांडेय व जिला कुष्ठ अधिकारी डा. संजय चंद ने कुष्ठ रोगियों में दवाएं, जूते, सेल्फ केयर किट वितरित किए। गौरीबाजार और सलेमपुर में लोगों को जागरूक करते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा. इरशाद आलम ने कहा कि कुष्ठ रोग जीवाणु से होता है, कुष्ठ रोग आनुवांशिक रोग नहीं है। डा. इरशाद ने बताया कि इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका समापन 13 फरवरी को होगा। इस दौरान रामायण तिवारी, मृत्युंजय उपाध्याय, उपेंद्र राय, विवेक कुमार, अशोक प्रजापति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.