जेल से छोड़े जा सकते हैं133 बंदी व 19 कैदी
देवरिया में कोरोना को लेकर सतर्कता के मद्देनजर सात साल से कम जुड़े मामलों की सूची शासन को भेजी गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 10:46 PM (IST)
देवरिया: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जेल पर भी शासन की नजर है। इसको देखते हुए जिला कारागार से 19 सजायाफ्ता कैदी व 133 बंदियों को छोड़ा जा सकता है। शासन ने मंगलवार की सुबह इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन से मांगी। मेल के जरिये सूची भेज भी दी गई है। अनुमति मिलते ही इनको छोड़ा जा सकता है।
जिला कारागार में देवरिया व कुशीनगर के 1486 बंदी व कैदी हैं। कोरोना वायरस के चलते जिला कारागार में बंदियों की मुलाकात रोक दी गई है। मास्क की व्यवस्था की गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने सात साल से कम सजा वाले कैदियों व मुकदमे के बंदियों को कमेटी का गठन कर छोड़ने की बात कही है। देवरिया जेल में ऐसे 19 सजायाफ्ता कैदी व 133 बंदी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें