नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिग
देवरिया में स्वतंत्रता दिवस पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
देवरिया: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिसके तहत सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिग के अलावा होटल, ढाबा पर पुलिस की नजर है। गुरुवार को जिले में नाकेबंदी कर वाहन चेकिग की गई। जिसमें आवश्यक कागजात व हेलमेट न होने पर 800 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। 15 अगस्त तक यह अभियान चलता रहेगा।
एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने शहर के सुभाष चौक व भुजौली में खुद वाहनों की जांच की। इसके अलावा रुद्रपुर मोड़, पुरवा चौराहा, हनुमान मंदिर, कतरारी, गौरीबाजार के खरोह, बैतालपुर, तरकुलवा के गढ़रामपुर, कंचनपुर, रामपुर कारखाना के रामपुर कारखाना थाना गेट पर पुलिस कर्मियों ने वाहन चेक किए। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने सलेमपुर व भाटपाररानी सीओ सर्किल में वाहन चेकिग का हाल जाना और कुछ जगहों पर वाहन चेकिग कराई। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अब हर दिन चलेगा।