समय से नहीं मिल रहा भोजन, नाश्ता
देवरिया के कोविड अस्पताल में मरीजों को समय समय से नाश्ता व भोजन नहीं मिल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:09 AM (IST)
देवरिया: जिले में जितने भी कोरोना के संभावित मरीजों की जांच की जा रही है और उनकी रिपोर्ट जैसे ही पॉजिटिव आ रही है। उन्हें कोविड अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती कराया जा रहा है। यहां मरीजों को समय से भोजन,नाश्ता नहीं मिल रहा है।
एक मरीज ने चादर में चीटियां होने की शिकायत की। जिसे सीएमओ ने संज्ञान में लिया और चादर बदली गई। कोरोना पॉजिटिव एक अधिवक्ता ने बिस्तर में चींटी होने की शिकायत की थी। मरीजों का कहना है कि समय से नाश्ता व भोजन भी नहीं मिल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें