कुम्हार परिवार को किया सम्मानित
देवरिया में इनरह्वील क्लब पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया।
देवरिया: शहर के रामाबाबुू बागीचे में इनरह्वील क्लब देवरिया सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में नए पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया गया। इस मौके पर कुम्हार परिवार को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अल्का सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कहा, संगठन लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। लोक गीत गायिका पूनम मणि त्रिपाठी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
पूर्व अध्यक्ष अर्शिया रहमान ने नव नियुक्त अध्यक्ष शिखा बरनवाल को कॉलर एवं पिन पहनाकर पद सौंपा। इसके बाद अध्यक्ष बरनवाल ने क्लब के पदाधिकारियों व नए सदस्यों के बारे में लोगों को जानकारी। इस बीच एकता जायसवाल ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मिट्टी से जुड़ो को पूरा करने के लिए एक कुम्हार परिवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता व गीत प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। माया त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित कर गिलोय का पौधा वितरित किया। अखिलेश शाही, राजेंद्र जायसवाल, बरूण बरनवाल, उपेन्द्र शाही ने विचार व्यक्त किए। सचिव सुचित्रा अवस्थी, प्रियंका जोशी, उर्मिला यादव, यशोदा जायसवाल, लक्ष्मी बरनवाल, चांदनी, अनामिका बरनवाल, मौजूद रहीं।