24 को सलेमपुर में आ सकते हैं अमित शाह, तैयारी शुरू
जनविश्वास यात्रा के जरिए भाजपा चुनावी माहौल बनाने में जुट गई है। 19 दिसंबर को बलिया से शुरू हो रही यात्रा 24 दिसंबर को सेंटपाल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो जाएगी।
देवरिया: जनविश्वास यात्रा के जरिए भाजपा चुनावी माहौल बनाने में जुट गई है। 19 दिसंबर को बलिया से शुरू हो रही यात्रा 24 दिसंबर को सेंटपाल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविद मेनन व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभा व हेलीपैड स्थल को देखा। राष्ट्रीय मंत्री अरविद मेनन ने कहा कि देवरहा बाबा की भूमि पर केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जन विश्वास यात्रा के दौरान देवभूमि पर आयोजित यह सभा सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रदेश से सफाए का रास्ता तय करेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। खेल को प्रोत्साहन दे रही भाजपा की सरकार: रविद्र
सांसद रविदर कुशवाहा ने कहा कि देश की मोदी प्रदेश की योगी सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। इसी के क्रम मे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए सरकार नित्य नए आयाम गढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने का कार्य हो रहा है। सांसद कुशवाहा शनिवार को मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत नोनार में नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि कहा कि खेल का मैदान होने से खिलाड़ियों को तैयारी करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिदा कुशवाहा, बीडीओ निरंकार मिश्र, संतोष पटेल, संजय पटेल, जयनाथ उर्फ गुड्डन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।