हरियाणा निर्मित शराब के साथ एक को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने मौके पर एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया
देवरिया : थाना क्षेत्र के चनुकी के समीप से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हरियाणा निर्मित शराब की एक बड़ी खेप चारपहिया वाहन से बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया।
पड़ोसी प्रांत बिहार में शराब बंदी होने के बाद यूपी के रास्ते बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। शुक्रवार की सुबह एक मुखबिर ने भाटपाररानी थानाध्यक्ष को सूचना दी कि एक चारपहिया वाहन चालक कुछ ही देर में हरियाणा निर्मित शराब लेकर चनुकी के रास्ते बिहार जाएगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और चनुकी के समीप नाकेबंदी कर वाहन चे¨कग करने लगी। कुछ ही देर में एक चारपहिया वाहन आते हुए नजर आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते हुए वह तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 234 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस दौरान रूप ¨सह पुत्र धर्म ¨सह निवासी अकबरपुर थाना बांसे, जिला हिसार हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।