पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए पौधे, पर्यावरण के लिए बताया जरूरी
पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए पौधे, पर्यावरण के लिए बताया जरूरी
देवरिया: भटनी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया जयदेव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सीएचसी अधीक्षक डा. एनपी सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में पौधों के योगदान को बताते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। इसका एक मात्र हल यह है कि अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाएं और उनकी सुरक्षा किया जाए। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा सुंदरी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस दौरान ताहिर अहमद, मारुति नंदन मिश्र, प्रेमचंद्र सिंह कुशवाहा, निर्मला कुशवाहा, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।