Move to Jagran APP

निर्दल प्रत्याशी अजय के समर्थन में आया भागीदारी संकल्प मोर्चा

देवरिया में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव व रामकोला विधायक ने दी जानकारी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:00 PM (IST)
निर्दल प्रत्याशी अजय के समर्थन में आया भागीदारी संकल्प मोर्चा
निर्दल प्रत्याशी अजय के समर्थन में आया भागीदारी संकल्प मोर्चा

देवरिया: सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह पिटू के समर्थन में सुभासपा की अगुवाई में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल आठ दल उतर आए हैं। इन दलों के नेता चुनाव अभियान में जुट गए हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.संतोष पांडेय व सुभासपा के रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने बुधवार को सिविल लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई में भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया गया, जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अलावा बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी, बाबूराम पाल की राष्ट्रीय उदय पार्टी, राम सागर बिद की भारत माता पार्टी, कृष्णा पटेल की अपना दल, अनिल सिंह चौहान की जनता क्रांति पार्टी, रामकरन कश्यप की भारतीय वंचित समाज पार्टी, प्रेमचंद्र प्रजापति की राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी शामिल हैं। मोर्चा ने देवरिया सदर विधानसभा सीट पर विधायक रहे स्व.जन्मेजय सिंह के पुत्र व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिटू को समर्थन दिया है। नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आम आदमी के साथ न्याय नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.