थाने में पंचायत, प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां
देवरिया के बरहज थाने में पंचायत के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
देवरिया: बरहज थाने में पंचायत के दौरान महिला अपने गांव के ही प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। बात न मानने पर जान देने की धमकी देने लगी। पुलिस कर्मियों के घंटों समझाने के बाद प्रेमी के परिजन महिला को रखने को तैयार हो गए। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमी के घर चली गई।
बरहज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र निवासी महिला की शादी संभल जनपद में हुई है। महिला को दो बच्चे हैं और एक साल से मायके में रह रही है। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम हो गया। एक दिन पहले जब प्रेमी महिला से उसके घर में मिलने पहुंचा तो महिला के भाई ने दोनों को पकड़ लिया। शनिवार को मामला थाने में पहुंचा और घंटों पंचायत चली। उप निरीक्षक डा.पिटू यादव ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह हो गया है। महिला अपने प्रेमी के घर चली गई है।