वृद्ध ने उग्रसेन सेतु से लगाई छलांग, मौत
कपरवार स्थित राप्ती के उग्रसेन सिंह सेतु से शुक्रवार को एक बजे एक वृद्ध ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। उसका शव संगम तट पर किनारे मिला।
देवरिया: कपरवार स्थित राप्ती के उग्रसेन सिंह सेतु से शुक्रवार को एक बजे एक वृद्ध ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। उसका शव संगम तट पर किनारे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बारह निकाला।
ग्राम कपरवार के कुबाइच टोला निवासी भोला गोंड 65 पुत्र स्व. रामकिशुन गोंड किसी बात से नाराज होकर उग्रसेन सिंह सेतु से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। उनके नदी में कूदने की जानकारी होते ही पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी केवली देवी परिजनों के साथ नदी तट पर पहुंची।
----
नदी में कूदने आई महिला को पुलिस ने बचाया
बरहज, देवरिया: पति की डांट से क्षुब्ध एक महिला कूदने की नीयत से नगर के सरयू तट पर पहुंच गई। वह दौड़ते हुए नदी की तरफ जा रही थी इसे भांप नदी तट पर मौजूद पीआरवी टीम के सदस्यों ने उसकी मंशा भांप कर उसे पकड़ लिया। ग्राम बड़कागांव निवासी प्रमिला 22 पत्नी मुसाफिर यादव ने बताया कि समूह का पैसा निकाल कर पड़ोसी को दे दिया था। इसी बात को लेकर पति ने डांट दिया था। जिससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने महिला को समझा कर पति के साथ घर भेज दिया।