Move to Jagran APP

अधिकारियों ने देखा भागलपुर पुल पर बने दरार, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

लेखा कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेख सूचना आय-व्यय निरीक्षण पंजिका क्षेत्र पंचायत संबंधित कागजात अधूरा मिला। इसके बाद एडीओ पंचायत रामाश्रय विश्वकर्मा के कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन सामुदायिक शौचालय सचिवालय भवनों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM (IST)
अधिकारियों ने देखा भागलपुर पुल पर बने दरार, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
अधिकारियों ने देखा भागलपुर पुल पर बने दरार, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

देवरिया: सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक लखनऊ समेत अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को भागलपुर पुल पर बने दरार को देखा। उन्होंने हादसों को रोकने के लिए बोर्ड लगाने का निर्देश मातहतों को दिया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये मिले हैं।

loksabha election banner

सरयू नदी पर बने देवरिया-बलिया को जोड़ने वाले भागलपुर पुल पर कई जगह पर दरार के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दरार में फंसकर वाहनों के पलटने के भय से लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैं। करीब आठ से दस इंच चौड़े दरार में बाइक का पहिया फंसने व पैदल चलने वाले यात्रियों का पैर अंदर जाने का खतरा हमेशा बना हुआ है। भारी वाहनों के गुजरते समय पुल में तेज कंपन हो रहा है। उस समय दरार एक फीट तक बढ़ जा रही है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक लखनऊ संदीप गुप्ता ने पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त स्लैब के पास बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पुल पर बने दरार को देखते हुए हादसे हो सकते हैं। इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। जल्द ही भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए नई तकनीक से पुल का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह, सहायक अभियंता आरपी गौड़ आदि मौजूद रहे।

सीडीओ के निरीक्षण में अधूरे मिले अभिलेख, चेतावनी

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खंड तरकुलवा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के अधूरा मिलने पर कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर अधूरे कागजात को पूरा करने का निर्देश दिए।

लेखा कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेख, सूचना, आय-व्यय, निरीक्षण पंजिका, क्षेत्र पंचायत संबंधित कागजात अधूरा मिला। इसके बाद एडीओ पंचायत रामाश्रय विश्वकर्मा के कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक शौचालय, सचिवालय भवनों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य शुरू न होने की बात सामने आने पर उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। मनरेगा सेल का भी जायजा लिया। एडीओ आइएसबी मनोज शर्मा से समूह एवं अन्य पत्रावलियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई को देखा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डा.अशोक कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.