Move to Jagran APP

सपा में विलय नहीं, सम्मान मिलने पर गठबंधन संभव: शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव सोमवार को भलुअनी क्षेत्र के करमटार शेरखां में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:32 PM (IST)
सपा में विलय नहीं, सम्मान मिलने पर गठबंधन संभव: शिवपाल
सपा में विलय नहीं, सम्मान मिलने पर गठबंधन संभव: शिवपाल

देवरिया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम 2022 के चुनावी अभियान के लिए निकल पड़े हैं। हम सपा में विलय नहीं करेंगे। सपा से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन पूरा सम्मान मिलने के बाद ही यह संभव है। सपा से बात नहीं बनने पर सम्मान देने वाले अन्य दल से भी हम गठबंधन कर सकते हैं। प्रदेश की चाबी हमारे पास होगी।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव सोमवार को भलुअनी क्षेत्र के करमटार शेरखां में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने कहा था कि 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे लेकिन आज 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार दिख रहा है। भाजपा सरकार में बिजली का रेट दो बार बढ़ाया गया। सरकार ने जलनिकासी का इंतजाम कराया होता, पुलिया एवं नाला का निर्माण कराया होता तो जल जमाव के कारण फसल बर्बाद नहीं हुई होती। बच्चियों एवं महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।

जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व करूअना भलुअनी गरेड आदि चौराहों पर उनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विनय सिंह अमेठिया, दीनदयाल यादव, लीलावती देवी, उषा देवी, पवन यादव, स्वामीनाथ यादव, छठ्ठू यादव, इंद्रजीत यादव, प्रधान यशवंत यादव, जयद्रत कुशवाहा, शिव दयाल कनोजिया, गुड़ु सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दीनदयाल यादव, मोहन यादव, अमित दुबे आदि मौजूद रहे। सोनूघाट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सदर विकास खंड के सोनूघाट चौराहे पर सदर विकास खंड के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। यहां प्रदेश महासचिव अनिल यादव व जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.