प्रधान हत्याकांड में नौ महिलाओं से पूछताछ
मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी नामजद आरोपितों की सगी-संबंधी बताई जाती हैं। गुरुवार रात महिला थाने पहुंचकर सीओ ने पूछताछ की। प्रधान के काल डिटेल से चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। इसके बाद पुलिस की जांच कुछ और ¨बदुओं की तरफ घुमती नजर आ रही है
देवरिया : मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी नामजद आरोपितों की सगी-संबंधी बताई जाती हैं। गुरुवार रात महिला थाने पहुंचकर सीओ ने पूछताछ की। प्रधान के काल डिटेल से चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। इसके बाद पुलिस की जांच कुछ और ¨बदुओं की तरफ घुमती नजर आ रही है।
सुनील यादव की हत्या में पांच लोगों की नामजदगी के बाद भी पुलिस की मुसीबत कम नहीं हुई। वांछित पुलिस की पकड़ से दूर हैं, दूसरी तरफ शूटर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। प्रधान के आपराधिक इतिहास की फेहरिस्त लंबी होने की वजह से जांच उलझती नजर आ रही है। सुनील के काल डिटेल में कई प्रभावशालियों व संदिग्ध लोगों से संपर्क उजागर हो रहा है। संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। आधिकारिक तौर पर हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। इधर, महिला थाने में चौबीस घंटे से हिरासत में रखी गईं महिलाओं को छोड़ा नहीं गया। पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने कहा कि हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मृतक का आपराधिक बैकग्राउंड होने की वजह से जांच उलझती जा रही है। जल्द की घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।