गांधी के विचारों के साथ मजबूती से खड़े होने की जरूरत: तरुण
कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल की अगुवाई में जन भागीदारी मार्च बुधवार को जनपद मुख्यालय पहुंचा। नगर पालिका परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज देश में गोडसे की राजनीति आम जन मानस पर थोपी जा रही है, ऐसे समय में गांधी के वैचारिक मूल्यों के साथ •ा्यादा मजबूती के साथ खड़े होने की जरूरत है।
देवरिया: कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल की अगुवाई में जन भागीदारी मार्च बुधवार को जनपद मुख्यालय पहुंचा। नगर पालिका परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज देश में गोडसे की राजनीति आम जन मानस पर थोपी जा रही है, ऐसे समय में गांधी के वैचारिक मूल्यों के साथ •ा्यादा मजबूती के साथ खड़े होने की जरूरत है। अन्यथा आने वाले दिनों में देश का लोकतंत्र इतिहास के पन्नों सिमट जाएगा। उन्होंने युवाओं को नकारात्मक विचारों को छोड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके वैचारिक मूल्यों व जीवन-दर्शन को जन-जन तक पंहुचाना है। इसके लिए किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म स्थल चंदौली जनपद के मुगलसराय से दो अक्टूबर को मार्च शुरू किया गया है। इसका समापन 30 जनवरी 2019 को महात्मा गांधी के समाधि स्थल (राजघाट नई दिल्ली) पर किया जाएगा। यह मार्च 75 जिलों, 200 तहसील से होते हुए 15000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। चंदौली, सोनभद्र, मि•रापुर, बनारस, गाजीपुर, मऊ, सलेमपुर से होते हुए देवरिया शहर पहुंची है। 25 समर्पित युवा मार्च में शामिल हैं। श्री पटेल ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से काफी देर तक परिचर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश, सुयश मणि, बिस्मिल्लाह लारी, महेंद्र मिश्र, नागेंद्र शुक्ला, वरुण कुमार राय, मुकुंद भाष्कर मणि, भरत मणि, समीर पांडेय, रमाशंकर यादव, चंद्रिका यादव, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।