Move to Jagran APP

भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि: डा.रमापति राम

देवरिया में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के इतिहास व विचार से अवगत कराया गया तथा सबसे पहले देश हित को महत्वपूर्ण बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:41 PM (IST)
भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि: डा.रमापति राम
भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि: डा.रमापति राम

देवरिया: नगर पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास व विचार से अवगत कराया गया। बताया गया कि राष्ट्रवाद पार्टी के लिए सर्वोपरि है।

loksabha election banner

सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने कहा कि राष्ट्र व राष्ट्रवाद के लिए जनसंघ की स्थापना हुई। जनसंघ के विचारों को लेकर भाजपा आगे बढ़ी। हम सभी के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। उसके बाद संगठन और अंत में हम हैं। इसलिए जो भी भाजपा में हैं वह सबसे पहले राष्ट्र के बारे में सोचे। पूर्व महामंत्री नवीन सिंह, जिला मंत्री हेमंत मिश्रा,चतुर्थ सत्र में व्यक्तित्व विकास पर विरेंद्र सिंह,रमाशंकर कुशवाहा ने जानकारी दी।

अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडेय व संचालन नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, प्रेम अग्रवाल, संतोष मिश्र, संजय सिंह सैथवार, पवन मिश्र ने भी विचार व्यक्त किया।

रामपुरकारखाना मंडल में प्रशिक्षण शिविर में जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र मल्ल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक है। पीएम मोदी उसी संकल्पना के साथ काम कर रहे हैं। अध्यक्षता दीपक जायसवाल व संचालन विद्र पांडेय ने किया। अजय वर्मा राज किशोर शर्मा धर्मराज विश्वकर्मा प्रमोद सिंह अजय सिंह सोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

बरहल के श्री चंद्रजी लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कमलेश पासवान ने पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम ने जनसंघ से लेकर भाजपा की आज तक की विकास यात्रा व राजनीतिक बदलाव की चर्चा की। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने की। राजेश मिश्र, अंगद तिवारी, अमरेंद्र गुप्त मौजूद रहे। सरकार की नीतियों को गांवों तक पहुंचाएं : जयप्रकाश

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मानस इंटर कालेज फतेहपुर में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों के सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यो को बताएं। मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, गिरीश सिंह, रामकुमार सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, महेश मणि, राम भजन राजभर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.