सांसद ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, कटान रोकने के निर्देश
देवरिया के सलेमपुर के सांसद ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए।
देवरिया: तेजी से बढ़ रहे सरयू के जल स्तर से नदी किनारे बसे गांवों के लोग काफी भयभीत हैं। नदी की भयावह स्थिति को देख मंगलवार को सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक काली प्रसाद ने विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र व सरयू नदी के किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया। सांसद व विधायक ने पिडी,खरवनिया, मल्लहपुरवा, आदर्श नगर, कौसड़, महाल मंझरिया,चुरिया, नदौली के संपर्क मार्ग एवं पानी से घिरे गांवों व बंधे का निरीक्षण किया।
सांसद ने उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश, तहसीलदार सलेमपुर सतीश कुमार व बाढ़ विभाग के अधिकारियों से कटान को रोकने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्था सु²ढ़ करने की बात कही। लेखपाल कमलेश तिवारी ,विष्णु कान्त तिवारी,ओमप्रकाश यादव(प्रधान), हेमन्त कुमार,अशोक कुशवाहा ,राहुल सिंह मौजूद रहे।