Move to Jagran APP

नहीं चली रोडवेज की अधिकांश बसें, परेशान रहे यात्री

रोडवेज में यात्रियों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। कारण प्रधानमंत्री की रैली से रात में लौटी अधिकांश बसों के चालक विश्राम पर चले गए। जिले के अंदर व बाहर महानगरों तक यात्रा करने के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM (IST)
नहीं चली रोडवेज की अधिकांश बसें, परेशान रहे यात्री
नहीं चली रोडवेज की अधिकांश बसें, परेशान रहे यात्री

देवरिया: रोडवेज में यात्रियों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। कारण प्रधानमंत्री की रैली से रात में लौटी अधिकांश बसों के चालक विश्राम पर चले गए। जिले के अंदर व बाहर महानगरों तक यात्रा करने के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तीन से चार घंटे इंतजार के बाद किसी तरह यात्री प्राइवेट वाहन से गंतव्य तक रवाना हुए।

loksabha election banner

जिले से प्रधानमंत्री की रैली में 108 अनुबंधित बसों को भेजा गया था। जिसमें अधिकांश बसें रात में व भोर में देवरिया पहुंची। ऐसे में बसों को लेकर गए परिचालक व चालक विश्राम पर चले गए। जिससे रविवार को अधिकांश अनुबंधित बसें नहीं चली। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोरखपुर, पडरौना, इलाहाबाद, लखनऊ, सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर आदि स्थानों के लिए जाने वाले यात्री परेशान रहे। शोएब ने बताया कि कसया से देवरिया जिला अस्पताल एक मरीज को देखने के लिए आया था। एक घंटे से परेशान हूं। कसया के लिए रोडवेज की एक भी बस नहीं है। गुड्डू ने बताया कि सलेमपुर से किसी तरह देवरिया पहुंचा हूं। यहां आने के बाद फंस गया हूं। पडरौना जाने के लिए कोई साधन नहीं है। क्या करूं समझ में नहीं आ रहा। नरेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि सोनूघाट आवश्यक कार्य से आया था। वहां से रिश्तेदारों ने बस स्टेशन छोड़ दिया है। यहां रोडवेज की एक भी बस नहीं है। बस की प्रतीक्षा में हूं। देखा जाए कब तक मिलती है। एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से रात में चालकों व परिचालकों के आने के कारण अधिकांश अनुबंधित बसें नहीं चल सकी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। अगले दिन से स्थिति सामान्य हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.