मुआवजे को लेकर माकपा धरना जारी
देवरिया के सलेपुर में माकपा का धरना जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM (IST)
देवरिया: सलेमपुर में जल जमाव व हल्दिया रोग से फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने तहसील गेट पर दूसरे दिन भी धरना दिया। मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश को सौंपा।
हरेकृष्ण कुशवाहा ने कहा कि सरकारी खरीद बंद है। प्रेमचंद यादव ने कहा कि आज किसान धान की फसल को लेकर परेशान हैं। कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि हल्दिया रोग से धान की फसल बर्बाद हो जाने से छोटे या बड़े किसान चितित हैं । कामरेड सुशील यादव ,कामरेड बलविदर मौर्या, कामरेड संजय गौड़ अनिल यादव , मुकेश गोंड, रामचंद्र खरवार,मुन्नीलाल, सुमंत गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, राम लखन, विद्यावती देवी अनीता देवी, प्रभावती देवी, मानती देवी, तेतरी देवी बुची देवी आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें