बरात जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, एक घायल
देर शाम शव गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। राप्ती तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की अर्थी को कंधा देते समय पिता के आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे।
देवरिया: बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुसमौनी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बरात जा रहे बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव के रहने वाले जयप्रकाश गांव के अर्जुन जायसवाल के साथ शुक्रवार की रात बाइक से पड़ोसी प्रांत बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अमवा दुबे बरात जा रहे थे। अभी वह कुसमौनी के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे जयप्रकाश कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि वाहन की तलाश की जा रही है।
टाक्टे तूफान में मरे युवक का गांव आया शव
टाक्टे तूफान से जहाज में फंसे युवक का शव शनिवार को मोहरा पहुंचा, शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। स्वजन को रोता देख वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आई।
गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह बार्ज पी 305 पर सवार थे। तूफान में जहाज नष्ट हो जाने से गुरुवार को उनका शव मिला। देर शाम शव गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। राप्ती तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की अर्थी को कंधा देते समय पिता के आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे। मृतक की पत्नी व मासूम बच्चों की चीत्कार से मौजूद लोग विधाता के इस क्रूर खेल को कोस रहे थे।