देश के संपूर्ण विकास के लिए बसपा जरूरी: ¨चतामणि
बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक मैरेज हाउस में बैठक हुई
देवरिया: बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस व प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश के संपूर्ण विकास के लिए बसपा मुखिया को प्रधानमंत्री बनाना होगा। इस संकल्प के साथ हमें तब तक कार्य करना है जब तक बहन जी देश की प्रधानमंत्री नहीं बन जाती है। देश के जाति-पाति, धर्म, सामाजिक विषमता की खाई को पाटने का कार्य बसपा ही कर सकती है। बसपा के शासनकाल में कानून का राज था। अमीर-गरीब सभी खुशहाल थे। अपराधी या तो जेल में थे या प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए थे। आज अपराधी पुलिस पर हमले कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष नितीश कुमार ¨रकू ने कहा कि बसपा मुखिया ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ करने का कार्य किया। भाईचारा कमेटियों के माध्यम से समाज के सभी जाति वर्ग के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया। भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जनता अब धोखे में आने वाली नहीं है। लोक लुभावने वादे में अब जनता नहीं आने वाली है। जनता से किया एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। 2019 के चुनाव में जनता हिसाब लेने का कार्य करेगी। यहां मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि नर¨सह राव, भास्कर चौधरी, अजीत कुमार, ओम प्रकाश गौतम, राजेश राजभर, छेदी मास्टर अकेला, सुशील रजक, मोतीलाल, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बी साहब व संचालन गो¨वद कुमार ने किया।