Move to Jagran APP

घरेलू हिसा के मामलों की हुई सुनवाई

देवरिया में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं के आंसू पोछे तथा नौ मामलों की सुनवाई की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 06:09 AM (IST)
घरेलू हिसा के मामलों की हुई सुनवाई
घरेलू हिसा के मामलों की हुई सुनवाई

देवरिया: राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पीड़ित महिलाओं के मामलों की सुनवाई की। उन्होंने महिलाओं का दर्द साझा किया और उनके आंसू पोछे।

loksabha election banner

इस दौरान कुल नौ मामले घरेलू हिसा के सामने आए। महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पति ने उन्हें घर में रखने से इन्कार कर दिया है। वे बेघर हो गई हैं, जाएं तो कहां जाएं। कई महिलाएं अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए फफक पड़ी। जिसे आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि आप लोगों की पीड़ा सुनने के लिए ही मैं आई हूं। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। कई महिलाएं भूमि विवाद व छेड़खानी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने निराकरण के लिए एडीजी गोरखपुर, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, देवरिया सदर, थानाध्यक्ष महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली को निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें व निस्तारण कराएं। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराराम का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 100 बालिकाओं में 41 बालिकाएं अध्ययनरत व आठ कार्मिक उपस्थित मिले। विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। जिसे तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। महिला जनसुनवाई के दौरान अपर उप जिलाधिकारी देवरिया गजेंद्र कुमार, जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, 181 महिला हेल्पलाइन की सुगमकर्ता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.