Move to Jagran APP

सर्द भरी हवा से बढ़ी गलन, तापमान गिरा

सर्द भरी हवा के चलते ही सोमवार को भी देवरिया का मौसम का पारा लुढका रहा। शाम को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे गलन के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Dec 2021 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 Dec 2021 10:47 PM (IST)
सर्द भरी हवा से बढ़ी गलन, तापमान गिरा
सर्द भरी हवा से बढ़ी गलन, तापमान गिरा

देवरिया: सर्द भरी हवा के चलते ही सोमवार को भी देवरिया का मौसम का पारा लुढका रहा। शाम को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे गलन के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का पारा सात डिग्री सेल्सियल तक नीचे आ गया। धूप तो निकली रही, लेकिन गलन पर कोई असर नहीं रहा। शाम होते ही गलन बढ़ने के चलते लोग कांप गए। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करने की कोशिश करते हुए नजर आए।

loksabha election banner

ठंड का असर नवंबर माह से ही शुरू हो गया है, अभी तक शाम होने के बाद ठंड का असर शुरू होता था, अचानक तीन दिनों से मौसम बदल गया है और दिन में सर्द भरी हवा ने ठंड को रफ्तार दे दी है। ठंड के साथ गलन इस कदर है कि लोग कांप उठ रहे हैं। शाम के सात बजते-बजते शहर के अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। शहर के स्टेशन रोड, रोडवेज, जिला अस्पताल, सिविल लाइंस रोड पर जल रहे अलाव के पास लोग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। शहर के हर वार्ड के 50 जरुरतमंदों को मिलेगा कंबल

ठंड का असर अब तेज हो गया है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन शहर में रहने वाले गरीबों को ठंड से राहत देने की कवायद शुरू कर दी है। वार्ड के 50 जरुरतमंदों को कंबल दिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों से सूची मांगी है। जल्द ही जरुरतमंद लोगों को कंबल दिया जाएगा। शहर में कुल 25 वार्ड हैं, उनके सभासद के साथ ही नामित सभासदों से भी जरुरत मंद लोगों की सूची मांगी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द कंबल मुहैया कराया जा सके। यहां बनाया गया है रैन बसेरा

रोगों को इस ठंड में रहने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने चार स्थानों पर रैन बसेरा बनाया है। जिसमें सदर रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्टेशन परिसर, रामेश्वर लाल चौराहा और जिला अस्पताल शामिल हैं। सर्वाधिक लोग जिला अस्पताल के रैन बसेरा में रुक रहे हैं। जबकि रेलवे स्टेशन व रामेश्वर लाल चौराहे के रैन बसेरा में रुकने वालों की संख्या कम है। इसके अलावा महिला जिला अस्पताल व जिला अस्पताल परिसर में रात को अलाव की व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.