Move to Jagran APP

सर्व समाज के लोगों को बनाएं पदाधिकारी

देवरिया में बसपा की बैठक में सर्व समाज को जोड़ने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 10:37 PM (IST)
सर्व समाज के लोगों को बनाएं पदाधिकारी
सर्व समाज के लोगों को बनाएं पदाधिकारी

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष नितिश कुमार रिकू ने कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनवाने के लिए सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। बूथ और सेक्टर के गठन में सर्व समाज के लोगों को स्थान दें।

loksabha election banner

सभी विधान सभा क्षेत्रों में सेक्टर गठन की समीक्षा की जा रही है। प्रगति के बारे में जानकारी ली जा रही है। सर्वसमाज की भागीदारी से ही बसपा की सरकार बनेगी। अपने शासन काल में बसपा ने सभी जाति धर्म के लोगों को सम्मान दिया और उन्हें सरकार में भागीदारी भी दी। प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। अंत में दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ओम प्रकाश गौतम, राजेश राजभर, पन्नेलाल सोनकर, रोहित कुमार गौतम, रामआधार प्रसाद, शुभेन्दु कुमार, प्रदीप जायसवाल ने विचार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.