Move to Jagran APP

सर्व समाज के देव हैं महाराजा अहिबरन: रविंद्र कुशवाहा

सांसद ने कहा कि महाराजा अहिबरन सर्वसमाज के देव हैं। बरनवाल समाज आत्मनिर्भर समाज से आते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 01:21 AM (IST)
सर्व समाज के देव हैं महाराजा अहिबरन: रविंद्र कुशवाहा
सर्व समाज के देव हैं महाराजा अहिबरन: रविंद्र कुशवाहा

देवरिया: सलेमपुर बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अहिबरन जयंती पर वार्षिकोत्सव में मेधावी युवाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने महाराजा अहिबरन के प्रतिमा का अनावरण कर किया।

prime article banner

सांसद ने कहा कि महाराजा अहिबरन सर्वसमाज के देव हैं। बरनवाल समाज आत्मनिर्भर समाज से आते हैं। बरनवाल समाज के युवाओं को राजनीति, शिक्षा तथा चिकित्सा के क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से धन, मान, पद और प्रतिष्ठा सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षा के कारण व्यक्ति अपनी बात कहीं भी अच्छे तरीके से रख सकता है।

उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि समाज आगे बढ़ेगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। समाज को अपने पूर्वजों के किए गए कार्य और विचार का अनुसरण अवश्य करना चाहिए, ताकि समाज में व्याप्त भिन्नता और कुरीतियों को दूर किया जा सके।

श्रीरामलीलासमिति देवरिया के अध्यक्ष अरुण बरनवाल ने अहिबरन महाराज को देव पुरुष बताते हुए कहा कि देश व समाज के लिए उनका त्याग अतुलनीय है। समाज का कल्याण उनके बताए रास्ते पर चलकर ही संभव है।

कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, भाजपा जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, बरनवाल समिति श्रीकांत बरनवाल, अरुणेश बरनवाल, विद्यासागर बरनवाल, जवाहर बरनवाल, डा. सुशील बरनवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रमोद बरनवाल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित

कार्यक्रम में सांस्कृतिक समागम के दौरान लोकगायक नरेन्द्र सागर द्वारा स्वागत गायन एवं विद्यासागर बरनवाल द्वारा महाराजा अहिबरन की भावपूर्ण आरती प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा समूह गायन, नृत्य और कविता का प्रदर्शन किया गया। निधि बरनवाल, आस्था, ज्वाला, मुस्कान, श्रेया, शिवांगी ने नृत्य प्रस्तुत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.