Move to Jagran APP

याद किए गए इंजीनियर विश्वेश्वरैया

देवरिया में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दरिद्र नारायण को भोजन कराया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 11:48 PM (IST)
याद किए गए इंजीनियर विश्वेश्वरैया
याद किए गए इंजीनियर विश्वेश्वरैया

देवरिया: उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की तरफ से लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड परिसर स्थित महासंघ भवन में मंगलवार को इंजीनियर्स-डे मनाया गया। भारतीय इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

loksabha election banner

अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने कहा कि एम विश्वेश्वरय्या इंजीनियरों के जनक हैं। उनके मार्ग पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि देश के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरय्या की याद में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। उनका जन्म 15 सितंबर 1860 को मैसूर (कर्नाटक) में हुआ था। आधुनिक भारत के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को देखते हुए 1955 में उन्हें सर्वोच्च भारतीय सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हवन पूजन व पौधारोपण किया गया। इसके अलावा 100 लोगों को भोजन कराया गया। संगठन की तरफ से इंजीनियर के रूप में डीएम अमित किशोर व सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन को उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया। सचिव इंजीनियर संजय कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के जनपद अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, इमरान, सुकुमार, जल निगम, विवेकानंद, विशाल वर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.