पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं की सूची बनाएं
पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं व कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की सूची बनाकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेजें। कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई। इसकी हर जगह तारीफ हो रही है।
देवरिया: भारतीय जनता पार्टी लार मंडल एवं लार रोड मंडल की बैठक गुरुवार को कोहरा स्थित कामेश्वरधाम मंदिर परिसर में हुई। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिले के प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक स्तर पर ब्लाक प्रमुख चुनाव में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी के दावेदारों को जीत दिलाने के लिए मनोयोग से लग जाएं।
पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं व कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की सूची बनाकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेजें। कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई। इसकी हर जगह तारीफ हो रही है।
त्रिपाठी ने कहा कि कोविड काल में केन्द्र व प्रदेश सरकार ने हर व्यक्ति की मदद करने का पूरा प्रयास किया है।इस समय में कोरोना महामारी से बचाव के क्रम में टीकाकरण का सघन अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना से पीड़ितों की समस्या को देखते हुए लिए प्रत्येक सीएचसी सेंटर पर पोस्ट कोविड केयर खोलने की तैयारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। टीकाकरण अभियान और तीव्र गति से चले इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ता टीम बनाकर अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बावजूद विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहा है।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सालय को गोद लें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करवाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
लार मंडल प्रभारी श्रवण सिह, हाकिम सिह , मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संजय कुशवाहा, जगदीश यादव , देवेन्द्र सिह राजू , अभिषेक जायसवाल, त्रिभुवन सिंह , बलवीर दादा , संजय सिह , राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।