शहर में निकला लठिया सालार जुलूस
मोहर्रम की आठवीं तारीख को शहर में लठिया सालार का जुलूस बुधवार को निकाला गया। शहर के अबूबकर नगर के अमन गेट से यह जुलूस निकला और शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। जुलूस में कलाकारों ने शानदार करतब दिखाया।
देवरिया: मोहर्रम की आठवीं तारीख को शहर में लठिया सालार का जुलूस बुधवार को निकाला गया। शहर के अबूबकर नगर के अमन गेट से यह जुलूस निकला और शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। जुलूस में कलाकारों ने शानदार करतब दिखाया। करतब देख लोग दंग रह गये। उधर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह ने कलाकारों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
हाजी जफर मंसूर के संयोजन में जुलूस दिन में दो बजे से निकला। यह जुलूस रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रामेश्वर लाल चौराहा, मोतीलाल रोड, तहसील रोड होते हुए अमन गेट पर ही समाप्त हुआ। युवाओं ने जुलूस ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और करतब भी दिखाए। अखाड़ों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। जुलूस में नारे और तकबीर से पूरा इलाका गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। पुलिस की टुकड़ी जुलूस के पीछे चलती रही। जुलूस में लाठी डंडा, बल्लम, तलवार बनेठी, लट्टू आदि से कला का युवाओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कलाकारों का शानदार प्रदर्शन देख मैं स्तब्ध हूं। देवरिया अमन चैन और भाईचारा का संदेश देता चला आ रहा है। सद्भाव के साथ उल्लास और जोश के साथ त्योहार मनाएं।
यहां मनीष ¨सह, इमरान खान, जावेद अहमद सिद्दिकी, जफर महबूब मुन्ना, जफर महफूज, अफसर जमाल चिश्ती, शहबाज, ¨प्रस, सेराज अहमद, झुनझुन अनवर, अरसद कमाल खान, ग्यासुद्दीन, अफजल अंसारी, गौहर अली, इम्तियाज, अशोक मद्देसिया, सेराज अंसारी, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद आरिफ, राजा भैया, आजम खां आदि जुलूस में शामिल रही।