Move to Jagran APP

भूमि के विवाद में चाकू व लाठियों से हमला, आठ घायल

बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकबंदी उर्फ प्रानपुर में शुक्रवार की सुबह भूसा रखने से मना करने पर दूसरे पक्ष ने चाकू व लाठी डंडों से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 10:02 PM (IST)
भूमि के विवाद में चाकू व लाठियों से हमला, आठ घायल
भूमि के विवाद में चाकू व लाठियों से हमला, आठ घायल

देवरिया: बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकबंदी उर्फ प्रानपुर में शुक्रवार की सुबह भूसा रखने से मना करने पर दूसरे पक्ष ने चाकू व लाठी डंडों से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे बरियारपुर थानाध्यक्ष ने घटना में शामिल पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

गांव निवासी अवधेश पति त्रिपाठी की दरवाजे पर पुश्तैनी भूमि है। जहां से बगल के गुलाब यादव के स्वजन का आना जाना होता है और उसी भूमि पर गुलाब यादव द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शुक्रवार को उस भूमि पर गुलाब यादव भूसा गिरा रहे थे। अवधेश के छोटे भाई अरविद पति त्रिपाठी ने वहां भूसा रखने से मना कर दिया गया। यह बात गुलाब यादव को नागवार लगी और वह पूरे परिवार सहित लाठी डंडे लेकर अरविद पति त्रिपाठी व उनके स्वजन पर अपशब्द बोलते हुए हमला कर दिया। अरविद के सिर पर लाठी से और दोनों हाथों पर चाकू से वार किया गया है। छुड़ाने पंहुचे बड़े भाई अवधेश बुरी तरह से घायल हो गए। नरेंद्र व गिरिश को भी हल्की चोटें आई हैं। हमलावरों ने वृद्ध महिला फूलपरी देवी पत्नी अवधेश की बुरी तरह से पिटाई की। प्रेमलता पुत्री नरेंद्र अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहती है। उन्हें भी सिर व हाथ में चोटें आई हैं। नूतन त्रिपाठी पुत्री गिरिश, हेमलता पुत्री अवधेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से जानकारी ली। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुई है। जिसमें शामिल एक पक्ष से पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.