Move to Jagran APP

विवाद का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी निस्तारण

आबादी समेत अन्य भूमि के विवाद का निस्तारण अब अब राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:38 PM (IST)
विवाद का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी निस्तारण
विवाद का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी निस्तारण

देवरिया: आबादी समेत अन्य भूमि के विवाद का निस्तारण अब अब राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद विशेषकर आबादी आदि निस्तारण के लिए सीधे थानाध्यक्ष को उप जिलाधिकारी द्वारा दिया जाता है। जिसके चलते विवादों का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पाता है और समस्या बढ़ता चला जाता है। अब भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए उप जिलाधिकारी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन करेंगे और उसका निस्तारण कराएंगे। निस्तारण की तीन प्रति बनेगी और एक कापी तहसील, दूसरा थाने में व तीसरा कापी ग्राम पंचायत के पास होगी। पुन: विवाद होने पर उसका संज्ञान लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

बरहज के तेलिया शुक्ल से एक व्यक्ति के दरवाजे से चोरी गई ट्राली के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया। मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मूसाडोही के रहने वाले रामकेवल यादव ने पुलिस से चार दिन पूर्व शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि तेलिया शुक्ल में उनकी ट्राली एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी थी, 15 जनवरी को उनकी ट्राली गायब हो गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस को मुखबिर ने बताया कि 65 हजार रुपये में बरहज में एक कबाड़ी के यहां ट्राली बेच दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। जिसमें उसने ट्राली खरीदने की बात कही। पुलिस ने कबाड़ी बिदेश्वरी जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ी के निशानदेही पर पुलिस ने तेलिया कला के मंटू व चक्की मूसाडोही के धनंजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने कहा कि तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.