मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 18 घायल
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाएं हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:06 AM (IST)
देवरिया: बघौचघाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 18 लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
मारपीट की पहली घटना जोगिरहा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर चले। इसमें रामायण, देवीनाथ, जयप्रकाश, सुशीला, दिलीप, लल्लन समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जिसमें देवीनाथ, रामायण, जयप्रकाश, सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना जागू टोला में हुई। यहां भी ईंट-पत्थर चले, जिसमें देवी, जयप्रकाश, सुशील, रामायण, अंजनी, विद्या घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें