Move to Jagran APP

जिला कारागार में बंदियों के बीच बढ़ रही गुटबाजी

शांतिपूर्ण जेल में शुमार देवरिया जेल में कैदियों के बीच गुटबाजी शुरू होने की बात सामने आने लगी है। चार दिन पूर्व जहां बंदियों ने आपस में मारपीट की तो एक दिन पूर्व भूख हड़ताल पर बैठ कर जेल प्रशासन को चुनौती दे डाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM (IST)
जिला कारागार में बंदियों के बीच बढ़ रही गुटबाजी
जिला कारागार में बंदियों के बीच बढ़ रही गुटबाजी

देवरिया: शांतिपूर्ण जेल में शुमार देवरिया जेल में कैदियों के बीच गुटबाजी शुरू होने की बात सामने आने लगी है। चार दिन पूर्व जहां बंदियों ने आपस में मारपीट की तो एक दिन पूर्व भूख हड़ताल पर बैठ कर जेल प्रशासन को चुनौती दे डाली। इसके बाद डीएम व एसपी के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी जेल पहुंचाना पड़ा। अगर कैदियों पर लगाम नहीं लगा तो जिला कारागार में बवाल होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हालांकि जेल प्रशासन गुटबाजी की बातों से इन्कार कर रहा है।

loksabha election banner

जिला जेल में देवरिया के अलावा कुशीनगर जनपद के कैदी भी बंद होते हैं। क्षमता से तीन गुना कैदियों की संख्या होने के बावजूद जिला कारागार की सुरक्षा का कोई विशेष इंतजाम नहीं है, जबकि इस जेल में डेढ़ दर्जन से अधिक गैर जनपद से आए शातिर बदमाश बंद हैं। इस समय जेल में बंदियों के बीच गुटबाजी नजर आने लगी है। यही देन है कि एक दिन पूर्व जब भूख हड़ताल पर बंदी बैठे तो जेल प्रशासन सकते में आ गया। जेल प्रशासन को जिला कारागार में अप्रैल 2016 में हुए बवाल की याद आने लगी। बंदियों की गुटबाजी पर जेल प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो बवाल हो सकता है। इस बाबत जेलर जेपी त्रिपाठी का कहना है कि गुटबाजी नहीं है। कुछ कैदियों ने आपस में विवाद किया था, उन्हें समझा दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.