देवरिया में भाकपा व किसान सभा का धरना
देवरिया में राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा गया तथा मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
देवरिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को खत्म कर तीन बची हुई श्रम संहिताओं को भी नष्ट करने में लगी हुई है। जिससे मेहनतकश मजदूरों, श्रमिकों का शोषण शुरू हो जाएगा। मजदूर विरोधी कानूनों पर रोक लगाई जाए। लाक डाउन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पांच जून को किसान विरोधी तीन अध्यादेश लाया गया। इस समय संविधान विरोधी तरीके से लोकसभा व राज्य सभा में पास कराकर कानून बना दिया गया। जिसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम, कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार संवर्धन सुविधा अध्यादेश, मूल्य आश्वासन पर किसान बंदोबस्त एवं सुरक्षा समझौता और कृषि सेवा संशोधन प्रमुख रूप से शामिल है। बिजली कानून में संशोधन कर सरकार द्वारा विद्युत बिल बढ़ाने पर रोक लगायी जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य का निजीकरण करने पर तत्काल रोक लगायी जाए। किसानों के उत्पादन लागत का 50 फीसद लाभकारी मूल्य दिया जाए।
सीपीआइ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश चौरसिया, किसान सभा के जिला मंत्री सदानंद चौरसिया, चक्रपाणि तिवारी, रामजी चौहान, समीम, अकील, विकास आदि मौजूद रहे। दिव्यांग एकता मंच ने सौंपा ज्ञापन
देवरिया में राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के बैनर तले विकास भवन परिसर में दिव्यांगों ने बैठक की। जिसमें सरकारी विभागों के निजीकरण का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शासन से मिलने वाली पेंशन बंद कर रोजगार से जोड़ दिया जाए तो दिव्यांगों की माली हालत ठीक हो जाएगी। इस दौरान राकेश सिंह, दुर्गेश कुमार मौर्या, मोहन प्रसाद, राजित, राजू विश्वकर्मा, सुरेश, मुन्ना राजभर, बंशराज, बकचू, आविद अंसारी, नवनाथ, रामप्रताप मौजूद रहे। विजय बने कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर
भाटपार रानी में भाजपा जनपद देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार दुबे को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन का निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सुरेश तिवारी,अजय कुमार दुबे, कृष्ण कुमार सिन्हा, डा. अशोक तिवारी, संतोष पटेल मौजूद रहे।