Move to Jagran APP

देवरिया में मुंबई हमले की बरसी पर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया में मुंबई हमले की बरसी पर शहीद जवानों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 12:20 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 12:20 AM (IST)
देवरिया में मुंबई हमले की बरसी पर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया में मुंबई हमले की बरसी पर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया: रामलीला मैदान स्थित स्मृति स्थल पर गुरुवार को मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों, पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जला कर और पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र इन सभी के साहस और बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा। आज के ही दिन वर्ष 2008 में समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आये 10 आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला किया था। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमशुद्दीन अहमद ने कहा कि पाकिस्तान से आये आतंकियों ने होटल ताज, नरीमन हाउस, होटल ओबेराय को अपने कब्जे में ले लिया था और यहां काफी लोगों की जान ली। 180 निर्दोष लोगों की जान गई और 300 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे।

भाजपा मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय ने कहा कि विश्व समुदाय आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को चिन्हित करे। पवन मिश्रा ने कहा भी अपनी बात कही। नेयाज अहमद, इस्तकलाल अहमद, नियाज अहमद राइनी, अविनाश सिंह, मो.रफीक अंसारी, मनोज पांडेय, विकास मणि, अभिलाष सिंह, आरिफ राईनी, प्रिस शुक्ला, मुहम्मद तंजीम अहमद, गुड्डू अहमद, मुहम्मद जैद, मुहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे। निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी व इंजीनियरों का धरना

केंद्र व राज्य सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बिजली कर्मचारी, अवर अभियंता व अभियंता गुरुवार को अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना दिए।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक विजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बिजली वितरण का निजीकरण करने पर तुली है, जिसके विरोध में पूरे देश में बिजली कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षक अभियंता को सौंपा। अवर अभियंता पुष्कर उपाध्याय, अमित सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रत्युश बल्लभ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.