मिलजुलकर करें समस्याओं का समाधान : शिवेंन्द्र
देवरिया में 12 दिसंबर को तहसील सभागार में आयोजित होने वाली लोक अदालत में वादों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
देवरिया : रुद्रपुर तहसील सभागार में होने वाली लोक अदालत के लिए बैठक की गई। विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम में न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया है। समस्याओं का समाधान मिलजुलकर किया जाना चाहिए।
कहा कि आगामी 12 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन तहसील परिसर में होगा । सभी को त्वरित न्याय मिले इसी लिए स्थानीय स्तर पर आयोजन किया गया है।
तहसीलदार रामाश्रय ने कहा कि लोकअदालत में सभी को न्याय मिले इसीलिए इसे आयोजित किया जा रहा है। सामान्य विवादों का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। विश्वविजय कुमार मल्ल,नागेन्द्र राव, राणा प्रताप सिंह,आनंद सिंह, सत्यानंद पांडेय,राजेश त्रिपाठी, अनिल पांडेय,डीके सिंह,बृजकिशोर सिंह, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे। विनोद अध्यक्ष, महातम उपाध्यक्ष व रविंद्र चुने गए मंत्री
राजकीय वाहन चालक संघ का चुनाव सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुआ। जिसमें विनोद कुमार मिश्र को अध्यक्ष, महातम प्रसाद को उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को मंत्री, फिरोज खां को संगठन मंत्री, नदीम खां को कोषाध्यक्ष, घनश्याम यादव को आडिटर संप्रेक्षक चुना गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालकों की जो भी समस्या होगी उसका समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, महामंत्री रा. वाहन चालक संघ अमित कुमार सैनी की देखरेख में चुनाव हुआ। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, प्रांतीय महामंत्री अमित कुमार सैनी मौजूद रहे। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लबों पर होगी कार्रवाई
देवरिया में जिला वालीबाल संघ की बैठक संघ के जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। वालीबाल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में बिना रजिस्ट्रेशन क्लब और खिलाड़ी यदि निर्धारित समय पर संघ कार्यालय में अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं कराते हैं तो ऐसे संगठनों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों की मेहनत व भविष्य को देखते हुए यह आवश्यक है कि जिले के सभी खेल नियमों का पालन आवश्य करें। बैठक में विनय शाही, रफीक अहमद, श्याम सिंह, सोनू, दुर्गेश, रामेश्वर, चन्द्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।