Move to Jagran APP

देवरिया में शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा संबंध

देवरिया शहर में किराये का कमरा लेकर महिला के साथ रह रहा था युवक महिला से कहता रहा पत्नी का निधन होने की बात न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM (IST)
देवरिया में शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा संबंध
देवरिया में शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा संबंध

देवरिया: शहर के राघव नगर समेत विभिन्न मोहल्लों में किराये का कमरा लेकर एक युवक एक महिला से आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी पिटाई की। महिला ने आरोपित के विरुद्ध न्यायालय में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि 2012 में वह देवरिया में एक दुकान पर काम करती थी, उसकी मुलाकात रामकृपाल यादव निवासी कपरवार मठिया टोला थाना बरहज से हुई। उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला उससे शादी करने को तैयार हो गई। इसके बाद वह शहर के विभिन्न मोहल्लों में किराए पर कमरा लेकर महिला को रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। 2016 में महिला गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी करा दिया। महिला का आरोप है कि जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तो रामकृपाल समय मांगने लगा। वह सात जुलाई 2020 को बिना किसी को बताए आरोपित के घर पहुंची तो पता चला कि उसकी पत्नी जिदा है और उसका एक बेटा भी है। पीड़िता के पहुंचने ही रामकृपाल, उसकी पत्नी व बेटे ने मारपीट कर भगा दिया।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रामकृपाल यादव, उसके पुत्र राधे यादव व रामकृपाल की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वंश चलाने के लिए चचेरे देवर से ससुरालियों ने बनवाया संबंध

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पति से बच्चा पैदा न होने पर ससुरालियों ने चचेरे देवर से संबंध बनवाया। महिला को एक बेटा भी हुआ। देवर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब देवर की दूसरी युवती से शादी तय हो गई है। महिला के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। बुधवार को एसपी कार्यालय में महिला ने शिकायत दर्ज कराई। सीओ ने मामले की जांच रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष को सौंपी है तथा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

एसपी कार्यालय अपनी मां के साथ पहुंची महिला ने कहा कि उसके पति की स्थिति बच्चा पैदा करने की नहीं है। ससुरालियों ने धोखे में रखकर उसकी शादी करा दी। सुहागरात के दिन इस बात की उसे जानकारी हुई। जिसके बाद ससुराली उसे दबाव बनाए और वंश चलाने के लिए चचेरे देवर से संबंध बनवाए जिससे एक बेटा पैदा हुआ है। देवर, पति की तरह रहता है, इस बीच ससुरालियों ने उसकी शादी तय कर दी है। जब हमने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो ससुरालियों ने पिटाई की। सीओ सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है। उसकी शिकायत सुनी गई है। जांच के लिए रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.